{"_id":"a8cf8facbab839e6d559c71c80f80999","slug":"bakri-eid-today-will-be-at-8-30-prayers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद आज, सुबह 8:30 पर होगी नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद आज, सुबह 8:30 पर होगी नमाज
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
Updated Fri, 25 Sep 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद-उल-अजहा का त्योहार शुक्रवार को अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जाएगा। त्योहार की मुस्लिम समाज ने पूरी तैयारी कर ली है। बच्चों में त्योहार को लेकर उत्साह है।
विज्ञापन
ईदगाह में ईद की नमाज की तैयारियां कर ली गई है। ईदगाह में सुबह 8:30 बजे शहरकाजी शहीदुल इस्लाम अब्दुल्ला नमाज पढ़ाएंगे। डीएम व एसपी ने ईदगाह जाकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
ईद-उल-अजहा में हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की सुन्नत अदा करने का हुक्म पैगंबर-ए-इस्लाम ने अपनी उम्मत को भी दिया है। इसलिए बकरीद पर तीन दिन जानवरों की कुरबानी दी जाती है। यह कुरबानी अल्लाह की रजा में अपना सब कुछ न्यौछावर करने के जज्बे की याद दिलाती है।
विज्ञापन
ईद की नमाज के बाद जानवरों की कुर्बानी कराई जाएगी। त्योहार के लिए सेंवईं समेत अन्य स्पेशल पकवान बनाने के लिए घरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नमाज के लिए कुर्ता पायजामा लोगों ने खरीद लिया है।
उधर, कुर्बानी के जज्बे की याद दिलाने वाले बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने के लिए पुलिस व प्रशासन ने कमर कस ली है। सफाई व्यवस्था के लिए नगर पालिका को जवाबदेह बनाया गया है तो पेयजल व्यवस्था का जल निगम को जिम्मा दिया गया है।
निरीक्षण के दौरान ईदगाह को साफ सुथरा पाकर खुशी जताते हुए डीएम राजीव रौतेला ने नगर पालिका की ईओ रश्मि भारती से शुक्रवार सुबह नमाज से पहले रही सही कसर पूरी कराने की बात कही। डीएम ने कहा कि नमाजियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए ।
उन्होने ईदगाह में हैंडपंप के अलावा टैंकर की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी ओम प्रकाश श्रीवास्तव, चेयरमैन चंद्रप्रकाश लोधी, एसडीएम विवेक श्रीवास्तव, डीएसपी वंदना सिंह, सभासद मोहम्मद आरिफ गुड्डा, सफाई निरीक्षक आबिद अली, हबीब अली आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।