{"_id":"69f8f8a9ed9e7ee41503a0db","slug":"bakevar-records-a-40-run-victory-kaif-named-man-of-the-match-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-154066-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 40 रन से बकेवर ने दर्ज की जीत, कैफ बने मैन ऑफ द मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 40 रन से बकेवर ने दर्ज की जीत, कैफ बने मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन
फोटो-08-कैफ को मैन ऑफ द मैच देते हुए समीर फौजी। संवाद
बकेवर। देवमई ब्लॉक के बहादुरपुर केवटरा में चल रहे सहारा क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट के तहत सोमवार को बकेवर और इसेपुर के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में बकेवर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 40 रन से जीत दर्ज की। विजेता टीम के खिलाड़ी कैफ को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
मैच में बकेवर के कप्तान नवी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कप्तान नवी हुसैन और कैफ ने पारी की शुरुआत की। नवी हुसैन आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए लेकिन कैफ ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में 52 रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
बकेवर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 129 रन बनाए। 130 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इसेपुर की टीम निर्धारित ओवरों में 90 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कैफ को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें फौजी समीर ने शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।