फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bahadurpur Kevatra defeated Bakewar and made it to the finals.

Fatehpur News: हादुरपुर केवटरा ने बकेवर को हराकर फाइनल में बनाया स्थान

Sat, 09 May 2026 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Bahadurpur Kevatra defeated Bakewar and made it to the finals.
बकेवर। देवमई ब्लॉक के बहादुरपुर केवटरा में चल रहे सहारा क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला बकेवर और बहादुरपुर केवटरा के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में बहादुरपुर केवटरा की टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए बकेवर टीम ने टॉस जीतकर 12 ओवर में 80 रन बनाए। शीलू ने 18 गेंदों में 20 रन और पत्तर ने 8 गेंदों में 12 रन बनाए। बहादुरपुर केवटरा की ओर से अंकित ने शानदार गेंदबाजी कर तीन विकेट चटकाए और 23 रन दिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बहादुरपुर केवटरा टीम की ओर से कैफ ने 10 गेंदों में 20 रन, श्रीकांत ने 8 गेंदों में 10 रन और दिवाकर ने छह गेंदों में 12 रन बनाए। मैच अंतिम ओवर तक पहुंच गया और आखिरी पांच गेंदों में टीम को छह रन की जरूरत थी। इस दौरान पत्तर ने तीन गेंद मेडन फेंककर मुकाबले को और रोमांचक बना दिया। अंत में टीम ने अंतिम दो गेंदों में एक चौका और एक रन बनाकर जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के कारण टूर्नामेंट में केवल एक ही सेमीफाइनल मैच खेला जा सका। आयोजक किस्मत अली ने बताया कि शनिवार को दूसरा सेमीफाइनल पतारी और जलाला के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed