फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bahaara block chief flute chair retained

बहुआ ब्लाक प्रमुख फूलमती की कुर्सी बरकरार

Tue, 18 Jul 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर। Updated Tue, 18 Jul 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bahaara block chief flute chair retained
फूलमाला पहने बहुआ ब्लाक प्रमुख फूलमती - फोटो : अमर उजाला

बहुआ (फतेहपुर)। बहुआ ब्लाक प्रमुख फूलमती की कुर्सी बरकरार है। सदर एसडीएम प्रेम प्रकाश तिवारी की मौजूदगी में अविश्वास प्रस्ताव के लिए बुलाई गई बैठक में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले भी नहीं पहुंचे। एसडीएम एक से तीन बजे तक बीडीसी सदस्यों का इंतजार करते रहे। इस दौरान ब्लाक की सुरक्षा व्यवस्था भी चौकस रही।  प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की सुगबुगाहट शुरू हो गई थी। क्षेत्र पंचायत सदस्य वैशाली शिवहरे ने डीएम से मुलाकात कर 62 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ पत्र दिया था।

विज्ञापन


दूसरे दिन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र यादव ने 64 बीडीसी अपने साथ होने का शपथ पत्र सौंपा था। इसके बाद जिलाधिकारी ने सदर एसडीएम को नोडल अधिकारी नामित किया था। सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई। चर्चा के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराया जाना था, लेकिन बैठक में बीडीसी सदस्य पहुंचे ही नहीं।  एसडीएम सदर प्रेमप्रकाश तिवारी ने बताया कि शाम तीन बजे तक बहुआ ब्लाक के सभागार में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाई गई थी। तय समय तक कोई भी सदस्य नहीं आया। ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव अपने आप ही रद्द हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed