{"_id":"5fe4e4748ebc3e3d46614ac8","slug":"baccho-ko-de-jayigi-dal-fatehpur-news-knp601957528","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों, किशोरियों और गर्भवती महिलाओं को दी जाएगी दाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों, किशोरियों और गर्भवती महिलाओं को दी जाएगी दाल
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों, किशोरियों, धात्री और गर्भवती महिलाओं को इस माह से राशन के साथ दाल भी दी जाएगी। अगले माह से दूध पाउडर और देशी घी भी दिया जाएगा। अजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह आपूर्ति करेंगे।
ब्लाक मिशन मैनेजर उमेश कुमार गुप्त ने बताया कि गेहूं और चावल के साथ इस माह से दाल भी दी जाएगी। जिस दाल की कीमत 65 रुपये प्रति किलो है उसे वितरित कराया जाएगा। छह माह से छह वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती एवं धात्री महिलाओं सहित 11 वर्ष तक की किशोरियों को प्रति माह 750 ग्राम दाल दी जाएगी।
अगले माह से दूध पाउडर और देशी घी भी दिया जाएगा। दूध और घी की सप्लाई पराग दुग्ध कंपनी आंगनबाड़ी केंद्रों में करेगी। दूध और घी तीन महीने में एक बार दिया जाएगा। स्वयं सहायता समूह दाल खरीदकर पैकेट बनाकर आंगनबाड़ी केंद्रों मे भेजेंगे। समूहों के बैंक खाते मे शासन से धनराशि आएगी। ऐरांया ब्लाक के 76 स्वयं सहायता समूह 190 आंगनबाड़ी केंद्रों मे राशन और दाल की आपूर्ति करेंगे।