फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Baba killed, grandson injured in tractor collision

Fatehpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाबा की मौत, पौत्र समेत दो घायल

Wed, 07 May 2025 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Baba killed, grandson injured in tractor collision
अमौली। कस्बा मंडी समिति गेट के पास साधन का इंतजार कर रहे बाबा-पौत्र समेत तीन लोगों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाबा की मौत हो गई। पौत्र समेत दो लोग घायल हो गए। हादसे से अफरा-तफरी मच गई। ट्रैक्टर छोड़कर चालक भाग निकला। खोदे गए नाले में ट्रैक्टर के फंसने से कई लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

हमीरपुर जिला सुमेरपुर थाना क्षेत्र के भभौरा निवासी 60 वर्षीय गिरधारीलाल चांदपुर थाना क्षेत्र के मदरी गांव समधी रामसजीवन कुटार की बेटी बिजमा की शादी समारोह से शामिल होने आए थे। वह मंगलवार सुबह 10 बजे अपने आठ वर्षीय पौत्र सुशील के साथ अमौली मंडी गेट के बगल में साधन का इंतजार कर रहे थे। बेकाबू रफ्तार में अचानक पहुंचे ट्रैक्टर चालक ने बाबा-पौत्र व मदरी गांव के जगदीश को टक्कर मार दी। गिरधारी लाल की मौत हो गई। ट्रैक्टर नाले में फंस गया। बाजार का दिन होने से हड़कंप मच गया। ट्रैक्टर छोड़कर चालक भाग निकला। पुलिस ने खोजबीन कर ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि गिरधारीलाल के भाई मन्नू की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed