{"_id":"6924c045781fd8f99a02cf5a","slug":"avoidance-of-expensive-textbooks-and-convenience-of-taking-online-courses-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-144470-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: महंगी किताबों से बचाव और ऑनलाइन कोर्स करने में सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: महंगी किताबों से बचाव और ऑनलाइन कोर्स करने में सहूलियत
विज्ञापन
फोटो-01-स्काई डिजिटल लाइब्रेरी में पढ़ाई करते छात्र। संवाद
फतेहपुर। महंगी किताबों से बचने और विस्तृत सामग्री तक आसानी से पहुंचने के लिए छात्र तेजी से ई-लाइब्रेरी की ओर रुख कर रहे हैं। कई पुस्तकें बाजार में उपलब्ध नहीं होतीं। डिजिटल लाइब्रेरी में सभी पाठ्यक्रमों की जानकारी एक ही स्थान पर मिलने से युवाओं का झुकाव निरंतर बढ़ रहा है।
जिले में फिलहाल 50 से अधिक ई-लाइब्रेरी संचालित हो रही हैं। यहां छात्रों को प्रतिमाह 400 से 600 रुपये शुल्क पर पढ़ाई का शांत माहौल, हाईस्पीड इंटरनेट और अन्य सुविधाएं मिल रही हैं। ज्यादातर लाइब्रेरियों में सीटें लगातार फुल रहती हैं।
स्काई डिजिटल लाइब्रेरी के संचालक अशोक कुमार ने बताया कि छात्र अनलिमिटेड डाटा, ऑनलाइन कोर्स करने की सुविधा और अधिक जानकारी उपलब्ध होने के कारण ई-लाइब्रेरी को तेजी से अपना रहे हैं। शांत और अध्ययन योग्य वातावरण भी एक बड़ा कारण है।
विज्ञापन
सभी अध्ययन सामग्री एक जगह
छात्र प्रेम शंकर ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं से अध्ययन सामग्री आसानी से मिल जाती है। प्रतियोगी परीक्षाओं के 5 से 10 वर्ष तक के सॉल्व पेपर उपलब्ध रहते हैं। इससे तैयारी में सहूलियत मिलती है। ऑनलाइन कोर्स और अनुवाद सामग्री भी आसानी से मिल जाती है।
कम लागत, ज्यादा जानकारी
छात्र अविनाश सिंह ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी से आर्थिक बोझ कम होता है। कम खर्च में अधिक जानकारी, शोध-सामग्री और नियमित अपडेट उपलब्ध होते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कम लागत में ऑनलाइन कोर्स भी आसानी से मिल जाता है।
शांत माहौल और समय की बचत
छात्र सुरजीत ने बताया कि ई-लाइब्रेरी से समय की बचत होती है और पढ़ाई का बेहतर माहौल मिलता है। यहां विभिन्न विषयों की किताबें और शोध पत्र उपलब्ध होते हैं। इससे यह प्रतियोगी छात्रों के लिए एक बेहतर स्थान बन चुका है।