{"_id":"6577f6ba7c70cf81d0034008","slug":"aung-police-station-in-charge-inspector-reel-viral-order-for-investigation-fatehpur-news-c-12-1-knp1074-505851-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: औंग थाना प्रभारी निरीक्षक रील वायरल, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: औंग थाना प्रभारी निरीक्षक रील वायरल, जांच के आदेश
Tue, 12 Dec 2023 11:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:29 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। औंग थाना प्रभारी निरीक्षक की एक रील वायरल हुई है। एसपी ने रील एक्स पर डाले जाने के बाद जांच के आदेश दिए गए है। जांच सीओ बिंदकी को सौंपी गई है।
प्रभारी निरीक्षक विद्या यादव और एक युवक के साथ गंगा कटरी किनारे चलते हुए रील वायरल हुई है। इस तरह की वर्दी में रील वायरल होने पर पुलिस कर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई होती है। कुछ दिन पहले ललौली थाने के दतौली पुल पर सिपाही का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई की गई थी।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि यह वीडियो दीपावली का है। दीपावली पर थानपुर गांव बच्चों को उपहार बांटने गई थी। इसी दौरान ग्रामीण सत्यम सिंह ने एक फोटो खिंचवाने की बात कही। उन्होंने दुरुपयोग न होने के विश्वास में मात्र फोटो खिंचवाई। उनका वीडियो बिना अनुमति के गुमराह कर बनाया गया है। थाने में सत्यम सिंह को बुलाया गया है। पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी। कुछ दिन पहले सत्यम पर शांतिभंग की कार्रवाई भी की गई है।