{"_id":"a331f97cefbefa4701ec5011d672c4fc","slug":"audition-for-festival-participants-in-fatehpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर महोत्सव के लिए ऑडीशन में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर महोत्सव के लिए ऑडीशन में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Fri, 30 Jan 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर महोत्सव के आयोजन को लेकर सरदार बल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में 108 प्रतिभागियों ने ऑडीशन में हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने एकल गायन, नृत्य, एक्टिंग में अपना हुनर दिखाया, जिसे देख निर्णायक टीम ने अंक दिए।
विज्ञापन
जिले में इन दिनों फतेहपुर महोत्सव को धूमधाम से आयोजित करने की जिला प्रशासन जुटा हुआ है। इसके मद्देनजर प्रेक्षागृह में ऑडीशन लिया जा रहा है। गुरुवार को भी ऑडीशन हुआ जिसमें प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने बताया कि दो दिन के अंदर प्रतिभागियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।