फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Attempted to rape a teenager to see reception

अगवानी देखने आई किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश

Wed, 05 Feb 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Attempted to rape a teenager to see reception
औंग (फतेहपुर)। थाने के एक गांव में अगवानी देखने आई मानसिक कमजोर किशोरी से एक बराती युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस को आता देख वह भाग निकला।
विज्ञापन

गांव में सोमवार की रात कानपुर नगर से बरात आई थी। रात दस बजे अगवानी के समय पड़ोस की एक किशोरी वहीं खड़ी थी। वह अपने घर से अगवानी देखने आई थी। बरात में आए एक युवक की नीयत किशोरी पर खराब हो गई। बरात देखने के बाद किशोरी के घर जाते समय बराती भी उसके पीछे चल दिया। किशोरी के घर पहुंचते ही युवक ने उसे पकड़ लिया। शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने बराती की पिटाई कर दी और पुलिस को सूचना दे दी। इसी बीच मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस को आता देख युवक भीड़ का फायदा उठा भाग निकला। पड़ोसियों ने बताया कि किशोरी के पिता की मौत हो चुकी है। मां रिश्तेदारी में गमी होने की वजह से वहां गई है। किशोरी की हर बात पर हंसने की आदत है। जिसे बराती युवक ने गलत समझ लिया होगा। इंस्पेक्टर एनके नागर ने बताया कि जानकारी होने पर वह मौके पर गए थे। युवक भाग निकला। मां के आने पर तहरीर मिलते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed