{"_id":"64233c328cca7f39790a17f4","slug":"attempted-rape-snatched-the-chain-after-beating-the-woman-fatehpur-news-c-12-1-150623-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दुष्कर्म का प्रयासए महिला को पीटकर चेन छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दुष्कर्म का प्रयासए महिला को पीटकर चेन छीनी
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दुष्कर्म की कोशिश के बाद महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट की गई। आरोपी महिला की चेन भी लूट ले गए। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि पड़ोसी खालिद आपराधिक प्रवृत्ति का है। उस पर गलत नीयत रखता है। अकेला देखकर आठ दिसंबर 2022 को खालिद घर में घुस आया। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। कुछ देर बाद खालिद बहन अफसाना, भांजे अरमान, अतीक उर्फ बतिया के साथ लोहे की रॉड और डंडा लेकर घर के अंदर घुस आया।
घर का सामान तोड़ कर उसे लात, घूसों और डंडे से पीटा। गले से सोने की चेन छीन ले गए। आरोपियों की राजनीतिक पकड़ है। इसी वजह से थाने में उसकी एफआईआर नहीं दर्ज की गई। थाने से उसे भगा दिया गया। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती 25 मार्च की रात से लापता है। किशोरी के भाई ने भोगलपुर निवासी अंकित कुमार रैदास के खिलाफ बहन के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि किशोरी घर से नकदी और जेवरात भी ले गई है। संवाद