{"_id":"61ec46400428204af86d2781","slug":"attempted-rape-of-a-teenager-fatehpur-news-knp676764648","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एक गांव की 13 वर्षीय लड़की शाम को घर से पास स्थित एक दुकान से माचिस खरीदने जा रही थी। रास्ते में गांव का राजकुमार साहू खड़ा था। उसने अचानक लड़की को दबोच लिया। मुंह दबाकर बबूल की झाड़ियों में खींच ले गया। वहां दुष्कर्म का प्रयास किया।
लड़की के शोर मचाने पर आरोपी ने गाली गलौज करते हुए उसे पीट दिया। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। लड़की ने घर लौटकर मां को आपबीती बताई। थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।