फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Attempt to rape sleeping woman, beat her up

Fatehpur News: सो रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास, पीटा

Mon, 25 Sep 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 25 Sep 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape sleeping woman, beat her up
सो रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास, पीटा
विज्ञापन

पांच के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। सो रही महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। उलाहना देने पर आरोपी के परिजनों ने महिला के साथ मारपीट की। कोर्ट के आदेश पर एससी-एसटी और दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।
राधानगर थाना क्षेत्र के मलाका की रहने वाली महिला ने एफआईआर में बताया कि पति दूसरे प्रांत में मजदूरी करता है। वह 13 मई 2023 की रात बच्चों के साथ घर के बाहर मैदान पर लेटी थी। कुछ दूरी पर ससुर और जेठ परिवार के साथ सो रहे थे। करीब रात एक बजे पड़ोसी रामबाबू पाल उसकी चारपाई में आकर लेट गया। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने शोर मचाकर विरोध किया। परिजनों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। उसने जातिसूचक शब्द बोले। गांव में बदनाम कर देने की बात कहते हुए भाग गया।
विज्ञापन

उसके घर में शिकायत लेकर पहुंचे। जहां रामबाबू की पत्नी विमला, पुत्र पिंटू, लवकुश, पुत्री गुड़िया ने उल्टा उसके साथ मारपीट और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। दूसरे दिन राधानगर थाने में शिकायत करने पहुंची। पुलिस ने अपने तरीके से शिकायत लिखाकर घर भेज दिया। उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed