{"_id":"698cc4dbbe3a3903080eb4ec","slug":"attempt-to-rape-borrowers-wife-fir-lodged-against-accused-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-149164-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कर्जदार की पत्नी से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कर्जदार की पत्नी से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
फतेहपुर। लेनदेन के विवाद में कर्जदार की पत्नी से दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध पर पति को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की है।
थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि पति गांव में तेल चक्की लगाए हैं। करीब दो वर्ष पूर्व पति ने गांव के शशिकांत से चेक पर 30 हजार रुपये का कर्ज पांच प्रतिशत प्रतिमाह ब्याज पर लिया था जो मई 2025 में चुका दिया गया।
12 जुलाई की दोपहर महिला 14 वर्षीय पुत्री के साथ कारखाने में सफाई कर रही थी। परिवार के अन्य सदस्य करीब 500 मीटर दूर घर में थे। महिला का आरोप है कि इसी दौरान शशिकांत तिवारी नशे में बाइक से आए और कुर्सी पर बैठकर पति के बारे में पूछताछ करने लगे।
विज्ञापन
इसके बाद तीन लाख रुपये बाकी होने की बात कही। विरोध पर शशिकांत ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पुत्री के शोर मचाने पर उसने धमकी दी कि उसका बड़ा भाई इंस्पेक्टर है और वह पति को झूठे मामले में फंसाकर जेल भिजवा देगा।
महिला ने परिजन को घटना बताई और 17 जुलाई को थरियांव थाने में तहरीर दी। सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है।