फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Attempt to force teenage girl into prostitution after rape, abortion

Fatehpur News: दुष्कर्म, गर्भपात के बाद किशोरी को वैश्यावृत्ति में धकेलने की कोशिश

Sat, 07 Sep 2024 02:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Attempt to force teenage girl into prostitution after rape, abortion
औंग। एक साल से अगवा किशोरी को नशीली दवाएं खिलाकर दुष्कर्म और गर्भपात किया। उसे वैश्यावृत्ति में धकेलने की कोशिश की गई। आरोपियों से बचकर किशोरी कानपुर पुलिस के पास पहुंची और आपबीती बताई। कानपुर पुलिस ने परिजनों को किशोरी सुपुर्द किया है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ पाक्सो, दुष्कर्म, गर्भपात, बंधक बनाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाने के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी पांच सितंबर 2023 को कालेज पढ़ने जा रही थी। उसे रास्ते से गांव का सजातीय लकी उर्फ हिमांशू पासवान नशीला पदार्थ खिलाकर अगवा कर ले गया था। उस समय बिरादरी में पंचायत के बाद समझौता हो गया था। किशोरी की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि लकी कानपुर के अहिरवा निवासी मौसा संतोष के घर पुत्री को ले गया। वहां बंधक बनाकर रखता था। उसे नशीला पदार्थ खिलाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। पुत्री को ब्लैकमेल करने के लिए शारीरिक संबंध बनाने का वीडियो भी बनाता था। नशे की हालत में कुछ दिन बाद सरसौल के एक मंदिर में पुत्री को ले गए। वहां लकी ने अपनी मां सावित्री, मामा रोहित, जितेंद्र व शिवा की मौजूदगी में जयमाल डालकर विवाह कर लिया। विवाह का भी वीडियो बनाया। उसके बाद से पुत्री पर वैश्यावृत्ति का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर लात घूंसों से पीटकर जान से मारने की धमकी देता था। लकी पुत्री को बेंगलुरू ले गया। वहां इंटरनेट में वीडियो वायरल की धमकी देकर गर्भवती किशोरी को बालिग होना बताकर गर्भपात करा दिया। संतोष भी पुत्री से छेड़खानी करता था। लकी संतोष के साथ किशोरी को बाइक में बैठाकर 20 अगस्त 2024 को हमीरपुर रोड की ओर जा रहे थे। नौबस्ता चौराहे पर संतोष बाइक से पुलिस को देखकर उतर गया। मौका पाकर पुत्री ने शोर मचाया। पड़ोस के लोग दौड़कर पहुंचे। भीड़ को देखकर लकी और संतोष भाग निकले। पुलिस पुत्री को नौबस्ता थाने ले गई। पुलिस ने फोन पर उसे थाने बुलाया। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। मामले में लकी उर्फ हिमांशू व उसके मौसा संतोष, मां सावित्री, मामा रोहित, जितेेंद्र, शिवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed