{"_id":"5fe8d8468ebc3e08bd21f5c3","slug":"atm-service-was-disrupted-for-three-days-fatehpur-news-knp6025178136","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन की बंदी में धड़ाम हुई एटीएम सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन की बंदी में धड़ाम हुई एटीएम सेवा
विज्ञापन
हर के पीएनबी के एटीएम बूथ का गिरा रहा शटर
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। तीन दिन की बैंक बंदी से चौबीस घंटे सेवा देने का दावा करने वाली बैकिंग सेक्टर की एटीएम सेवा धड़ाम नजर आईं। क्रिसमस डे की छुट्टी फिर महीने का चौथा शनिवार और रविवार का साप्ताहिक अवकाश, एक साथ पड़ने से एटीएम सेवा का ग्राहक बहुत ज्यादा लाभ नहीं उठा सके।
हालात ये रहे कि कई बैंकों के एटीएम बंद पड़े रहे। ऐसे में पैसा निकालने एटीएम पहुंचने वाले ज्यादातर लोग निराश दिखे। एटीएम सेवा की हकीकत की पड़ताल करती एक रिपोर्ट -
समय - सुबह 11 बजकर 20 मिनट।
स्थान - सिविल लाइन स्थित पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम। साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक बंद होने के साथ ही यहां का एटीएम भी बंद था। नासिरपीर के राजेश एटीएम के हालात देखकर पास के एक दुकानदार से जानकारी मांगते हैं तो बताया जाता है कि शुक्रवार से यह बूथ बंद है।
विज्ञापन
समय - सुबह 12 बजकर 10 मिनट।
स्थान - सिविल लाइन स्थित भारतीय स्टेट बैंक की कृषि शाखा। तीन दिन की बंदी का इस बैंक की एटीएम सेवा पर भी असर देखने को मिला। बैंक के साथ एटीएम पर भी ताला लगा था। इस कारण, बैंक के सामने ब्रेक लगाने वाले दो पहिया सवार एटीएम बूथ का नजारा देखकर आगे बढ़ते नजर आए।
समय - दोपहर साढ़े 12 बजे।
स्थान - चौडगरा कस्बा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा का एटीएम। शाखा में तालाबंदी के साथ एटीएम पर भी ताला लटकता मिला। यहां दस मिनट में तीन लोग पैसे निकालने पहुंचे लेकिन निराश होकर लौट गए। कस्बे के मनीष ने बताया कि शनिवार को भी एटीएम बंद था।
समय - शाम चार बजकर 45 मिनट।
स्थान - बिंदकी के ललौली रोड स्थित एचडीएफसी का एटीएम। इस बूथ की सेवाएं अच्छी होने के कारण दूसरे बैंक के भी ग्राहक कतार में लगे नजर आए। मुगलाही मोहल्ला के शमीम अहमद एसबीआई के बूथ में रुपया न होने पर यहां आए थे। उनका कहना था बैंकों को ग्राहक हित का ख्याल रखना चाहिए।
एटीएम व्यवस्थाएं नियमित रूप से संचालित करने के लिए सभी बैंक अधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा। एटीएम सेवाएं आमजन की सहूलियतों के लिए ही संचालित की जाती हैं। लगातार तीन दिन का अवकाश पड़ जाने के कारण ऐसी दिक्कत सामने आई है। - बी.डी. मिश्र, लीड बैंक मैनेजर

हर के सिविल लाइन के एसबीआई कृषि शाखा का बूथ भी मिला बंद- फोटो : FATEHPUR

चौडगरा में एसबीअई के एटीएम में लगा ताला- फोटो : FATEHPUR

बिंदकी के एचडीएफसी एटीएम में लगा ताला- फोटो : FATEHPUR