फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Atiq gang members accused of fraud in waqf land

Fatehpur News: अतीक गैंग के सदस्यों पर वक्फ की जमीन में धोखाधड़ी का आरोप

Sun, 23 Apr 2023 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Atiq gang members accused of fraud in waqf land
फतेहपुर। वक्फ की बेशकीमती जमीन धोखाधड़ी से हथियाने का अतीक गैंग के सदस्यों पर आरोप लगा है। मामले की अधिवक्ता की पत्नी ने एसपी से कैंप कार्यालय में शिकायत की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के सैयदवाड़ा मोहल्ला निवासी कनीज फात्मा ने शिकायत में बताया कि पति जफर हसन अधिवक्ता हैं। उनके बुजुर्गों ने वक्फ में वीआईपी रोड स्थित करोड़ों की जमीन दान दे रखी है। वक्फ ही जमीन का मालिक है। पति के बड़े भाई सलीमुज्जफर थे। बुजुर्ग होने के कारण उनकी देखभाल के लिए दिल्ली के एक युवक को रखा गया था। वह अतीक गैंग के सदस्य से जुड़े एक भूमाफिया के संपर्क में आ गया। साजिश के तहत वक्फ की संपत्ति का सलीमुज्जफर से 31 अक्तूबर 2022 को कूटरचित बैनामा करा लिया गया। बैनामा की करीब एक करोड़ की रकम का भुगतान भी सलीमुज्जफर के खाते में नहीं किया गया।
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में 21 मार्च 2023 की रात सलीमुज्जफर की मौत हो गई। उनकी हत्या का शक होने पर मौत के बारे में युवक से जानने का प्रयास किया गया। तभी भूमाफिया आठ अप्रैल को घर आया। परिवार को एससी-एसटी के मुकदमे में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दी। घटना के समय पति और अन्य सदस्य सीसीटीवी की रिकार्डिंग में हैं। एसपी से वक्फ जमीन का कूटचरित बैनामे और धमकी मिलने की 11 अप्रैल को शिकायत की गई। सलीमुज्जफर की बंदूक चोरी का आरोप लगाया है। जबकि बंदूक सरेंडर का पहले से प्रार्थना पत्र डीएम कार्यालय में दिया जा चुका है। महिला ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और भूमाफियाओं पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमाफिया को राजनीतिक संरक्षण मिलने की बात सामने आ रही है। उसी की शह पर धोखे से बैनामा कराने की बात कही जा रही है। इसी वजह से पुलिस प्रशासन भी मामले में हाथ डालने से बच रहा है। मामला अतीक से जुड़ा, तो गरमाने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed