{"_id":"dc6d51c7c4b095ac67fa0416bf47a2fb","slug":"at-annual-function-took-out-procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव पर निकाली शोभायात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव पर निकाली शोभायात्रा
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
Updated Fri, 20 Mar 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
नगर के कुंवरपुर रोड स्थित आर्य समाज भवन में आयोजित होने वाले 107वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को शोभायात्रा नगर कीर्तन के साथ आर्य समाजियों ने किया।
विज्ञापन
आर्य समाज भवन से अपराह्न दो बजे निकाली गई। शोभायात्रा तहसील रोड, गांधी चौराहा, बजाजा गली, फाटक बजार, खजुहा चौराहा, मुगल रोड होते हुए पुन: आर्य समाज भवन में संपन्न हुई।
विज्ञापन
यहां आर्य समाजी पूर्व चेयरमैन अरिवंद पप्पू ने बताया कि 20, 21 व 22 मार्च को प्रात: साढ़े सात बजे से दस बजे तक व शाम साढ़े सात बजे से ग्यारह बजे रात तक भजनोपदेशक शिवकुमार शास्त्री सहारनपुर, अशर्फी लाल शास्त्री इलाहाबाद, सत्यवीर शास्त्री इटावा, श्यामवीर राघव दिल्ली, सेवकराम आर्य हमीरपुर, कुमारी मंजू आर्या कानपुर वेद ग्रंथों के महत्मय का विस्तृत वर्णन, भजनोपदेश करेंगे।
विज्ञापन