{"_id":"5fbffd418ebc3e9bf4623bf8","slug":"assistant-commissioner-said-police-dealt-with-robbery-in-theft-fatehpur-news-knp5965097137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक आयुक्त बोले...पुलिस ने चोरी में निपटा दिया लूट का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक आयुक्त बोले...पुलिस ने चोरी में निपटा दिया लूट का मामला
विज्ञापन
फतेहपुर/जाफरगंज। सुल्तानगढ़ स्थित मकान में मंगलवार रात हुई लूटपाट और फायरिंग की घटना के बाद गांव पहुंचे सहायक आयकर आयुक्त सुधाकर शुक्ला ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उसने लूट की घटना को चोरी में निपटा दिया। वह इसकी शिकायत लखनऊ में बैठे पुलिस के आला अधिकारियों से करेंगे। सहायक आयुक्त के मुताबिक घर में पत्नी और छोटे भाई की पत्नी के कुल 400 ग्राम सोने के जेवरात जिनकी कीमत करीब 20 लाख रुपये थी रखे थे, जिन्हें बदमाश साथ ले गए।
बुधवार रात घर पहुंचे सहायक आयुक्त सुबह होते फिर लखनऊ के लिए रवाना हो गए। उधर, पुलिस ने पकड़े गए बदमाश राजू उर्फ पिंकू उर्फ मुस्तकीम पुत्र रहीस नट निवासी छोटी बाजार जहानाबाद ने को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों की पिटाई से उसे चोटें आई हैं। इसके अलावा पुलिस ने बुधवार को दर्ज मुकदमे में अज्ञात की जगह उसका नाम बढ़ाया है। दूसरा आरोपी राजा उर्फ मुबीन पुत्र अनवर नट निवासी छोटी बाजार को शामिल किया है।
अपराध की कमाई से मुस्तकीम ने तैयार की कोठी
फतेहपुर। मुस्तकीम पर अलग-अलग थानाक्षेत्रों में गंभीर धाराओं में करीब 50 मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है। पुलिस ने बताया कि मुस्तकीम ने इतनी तेजी से अपराध किए और पैसा कमाया कि उसने छोटी बाजार में कोठीनुमा मकान तैयार करा दिया। सुविधा का सारा सामान उसके घर में मौजूद है। उसका रहन-सहन भी खर्चीला था। महंगे मोबाइल, कपड़े उसके शौक में शामिल है। उसकी काली कमाई की रिपोर्ट आलाअधिकारियों को भेजकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।