{"_id":"5734d39e4f1c1bac0d919c8c","slug":"assembly-elections-will-play-a-vaishya-community-involvement","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस चुनाव में भागीदारी निभाएगा वैश्य समाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस चुनाव में भागीदारी निभाएगा वैश्य समाज
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Fri, 13 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
ज्वालागंज में पत्रकारों से बातचीत करते अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.सुमंत गुप्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.सुमंत गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न करने वाली सरकार को आने वाले समय में सबक सिखाया जाएगा। वैश्य समाज विधानसभा चुनाव 2017 में अधिक से अधिक भागीदारी निभाएगा। लोकतंत्र में संख्या बल का विशेष महत्व है। वोट से ही विधायक व सांसद बनते हैं।
विज्ञापन
ज्वालागंज स्थित वैश्य एकता परिषद की प्रदेश महिला उपाध्यक्ष कविता रस्तोगी के आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत की। कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनैतिक स्वाभिमान रथ अधिकार यात्रा लक्ष्य 2017 मथुरा से प्रारंभ हो रही है।
विज्ञापन
यह यात्रा प्रदेश के लगभग 275 स्थानों से अधिक जन जागरण व राजनैतिक चेतना करते हुए 25 सितंबर को प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचेगी। यहां यात्रा का समापन होगा। राजैनतिक यात्रा जहां वैश्य समाज को राजनैतिक हिस्सेदारी व भागीदारी का आह्वान करेगी वहीं उत्पीड़न शोषण व आर्थिक दोहन से मुक्ति का संकल्प लिया जाएगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार से व्यापारी सुरक्षा आयोग का गठन करने, व्यापारी सुरक्षा सेल का गठन करने, वाणिज्य कर विभाग में करों का सरलीकरण हो व्यापार एक्ट बनाने, वाणिज्य कर विभाग में पंजीकृत व्यापारी की बीमा राशि पांच लाख से बढ़ाकर बीस लाख करने, व्यापारी वृद्धावस्था पेंशन देने की मांग की।
इसी प्रकार केंद्र सरकार से राष्ट्रीय व्यापारी आयोग का गठन करने, व्यापारी क्रेडिट कार्ड योजना लागू करने की मांग की। इस दौरान प्रदेश सचिव विनोद कुमार गुप्त, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष कविता रस्तोगी, मंडल उपाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता, राम प्रकाश गुप्ता, नगर अध्यक्ष अमित शरन, विनय शरन मौजूद रहे।