{"_id":"595a8f674f1c1bf6058b456b","slug":"ashapur-kabra-s-sons-of-won-in-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशापुर, कबरा में पूर्व प्रधान के बेटों ने जीती प्रधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशापुर, कबरा में पूर्व प्रधान के बेटों ने जीती प्रधानी
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
देवर के साथ खड़ी प्रधान शबाना बानो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। जिले की चार ग्राम पंचायतों के उप चुनाव की मतगणना सोमवार को पूरी हो गई। सुबह आठ बजे से ब्लाक मुख्यालयों में वोटों की गिनती शुरू हुई। ब्लाक मुख्यालय पुलिस छावनी में तब्दील रहा। दोपहर 12 बजे तक सभी मतगणना परिणाम घोषित हो गए। आशापुर और कबरा ग्राम सभा में पूर्व प्रधान के बेटे विजेता बने, जबकि मिर्जापुर मकरंदपुर में पूर्व प्रधान की पत्नी को पराजय का सामना करना पड़ा। लालपुर ग्राम सभा में पूर्व प्रधान की बहू ने प्रधानी जीती।
विज्ञापन
हुसैनगंज प्रतिनिधि के अनुसार भिटौरा ब्लाक के लालपुर ग्राम प्रधान के चुनाव में कुल 993 वोट पड़े थे। पूर्व प्रधान सास की मौत के बाद हुए चुनाव में बहू शबाना बानो 589 वोट पाकर प्रधान बनीं। इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी संपतिया को 394 वोट मिले। रन्नो और सोफिया को सिर्फ एक-एक वोट पाकर संतोष करना पड़ा। आठ वोट अवैध घोषित किए गए। हारजीत का अंतर 195 वोट का रहा।
विज्ञापन
धाता प्रतिनिधि के अनुसार कबरा ग्राम प्रधान के चुनाव की मतगणना में पूर्व प्रधान के बेटे राजेश कुमार ने 507 वोट पाकर जीत हासिल की। इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी धरमराज को 285 वोट मिले। कलुई को सिर्फ 36 वोट पाकर संतोष करना पड़ा। 30 मत अवैध रहे। इस तरह से हारजीत का अंतर 222 वोट का रहा।
विज्ञापन
औंग प्रतिनिधि के अनुसार मलवां ब्लाक के आशापुर ग्राम प्रधानी के चुनाव की मतगणना में पूर्व प्रधान के बेटे जयप्रकाश सिंह उर्फ राजे ने 407 वोट पाकर जीत हासिल की। एकमात्र निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्रीकृष्ण को 229 वोट पर संतोष करना पड़ा। चार वोट अवैध रहे। यहां हारजीत का अंतर 178 वोट रहा।बकेवर प्रतिनिधि के अनुसार देवमई ब्लाक के मिर्जापुर मकरंदपुर ग्राम प्रधान के चुनाव की मतगणना में शानदार नकवी ने 757 वोट पाकर पूर्व प्रधान की पत्नी खुर्शीदा बानो को पराजित किया। पूर्व प्रधान की पत्नी को 603 वोट मिले। तीसरे प्रत्याशी मोहम्मद ईसा को सिर्फ चार वोट पाकर संतोष करना पड़ा। इस तरह से हारजीत का अंतर 136 वोट का रहा। नवनिर्वाचित प्रधानों को आरओ ने प्रमाण पत्र दिया। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में प्रधानों को उनके घर पहुंचा दिया गया।
----------