{"_id":"68bc7bd918ea3e862d046381","slug":"as-the-weather-changes-the-number-of-cold-and-fever-patients-increases-in-rural-areas-fatehpur-news-c-217-1-fth1002-140282-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मौसम बदलते ही ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़े सर्दी-बुखार के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मौसम बदलते ही ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़े सर्दी-बुखार के मरीज
विज्ञापन
फोटो-03-अमौली सीएचसी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
अमौली। दिन में तेज धूप और रात में उमस भरी गर्मी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज तेजी से बढ़े हैं। सीएचसी में रोजाना डेढ़ गुना तक अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
सुबह से ही ओपीडी में भीड़ लगी रहती है। फिलहाल रोज 150 से 190 मरीज देखे जा रहे हैं। पहले यह संख्या 100 से 120 के बीच थी। हर दिन 15 से 20 गंभीर मरीजों के खून की जांच कर उन्हें जरूरी दवाएं दी जा रही हैं।
डॉ. पुष्कर कटियार, डॉ. शिखा, डॉ. अर्चना और डॉ. श्याम सिंह, फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन मरीजों को इलाज उपलब्ध करा रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में अचानक बदलाव इसकी वजह है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि फिलहाल बाहर का तला-भुना भोजन न करें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
पीएचसी में बढ़ी मरीजों की संख्या
मौसम में बदलाव होते ही पीएचसी में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इनमें बुखार और फंगस रोगी अधिक हैं। अभी तक करीब 60 ओपीडी थी, लेकिन अब 120 पर पहुंच गई है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज कुमार गुप्ता ने बताया इस समय बुखार, फंगस के मरीजों की संख्या बढ़ रही हैं।