फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ARTO constable killed after being hit by a container truck

Fatehpur News: कंटेनर की टक्कर से एआरटीओ के सिपाही की मौत

Sun, 25 Oct 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
ARTO constable killed after being hit by a container truck
फोटो-20- फाइल फोटो रामनाथ तिवारी। स्रोत
चौडगरा (फतेहपुर)। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर बड़ौरी टोल के पास शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे कंटेनर की टक्कर से एआरटीओ के सिपाही की मौत हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कंटेनर और चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के सेहुना निवासी रामनाथ तिवारी (50) एआरटीओ प्रवर्तन दल में सिपाही थे। एआरटीओ प्रशासन/प्रवर्तन संतोष कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि वह प्रवर्तन दल के सुरेंद्र सिंह और चालक भवनीत सिंह के साथ कवच-4 अभियान के तहत स्लीपर और डबल डेकर बसों की चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर बड़ौरी टोल से कानपुर की ओर करीब 100 मीटर आगे चेकिंग के दौरान दो बसों की जांच कर उन्हें जाने दिया गया। बसों के पीछे आ रहे कंटेनर ने सिपाही रामनाथ को टक्कर मार दी। सिपाही के सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज अल्लीपुर में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर स्थित हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कंटेनर चालक मो. मुस्लिम निवासी बोड़िपुर धरौता थाना मऊआइमा जिला प्रयागराज को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि चालक के खिलाफ कंटेनर तेज और लापरवाही से चलाकर सिपाही को टक्कर मारने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कानपुर में शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद परिजन शव बाराबंकी ले गए। कंटेनर आटा और सूजी की खेप लेकर प्रयागराज से कानपुर जा रहा था।
एआरटीओ प्रशासन/प्रवर्तन संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में सिपाही की मौत से विभाग में शोक है। शनिवार को कार्यालय में शोक अवकाश घोषित किया गया। परिवार की हर संभव मदद करने के साथ उन्हें सभी सरकारी सहायता दिलाई जाएगी।



करीब डेढ़ साल पहले जिले में हुए थे तैनात
जिले में एआरटीओ विभाग के अफसरों और कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर करीब डेढ़ साल पहले बड़ी कार्रवाई हुई थी। इस कार्रवाई के दौरान तैनात सिपाहियों का भी स्थानांतरण किया गया था। इसके बाद रामनाथ तिवारी समेत छह कर्मचारी दूसरे जिलों से स्थानांतरण पर यहां आए थे।

फोटो-20- फाइल फोटो रामनाथ तिवारी। स्रोत

फोटो-20- फाइल फोटो रामनाथ तिवारी। स्रोत

फोटो-20- फाइल फोटो रामनाथ तिवारी। स्रोत

फोटो-20- फाइल फोटो रामनाथ तिवारी। स्रोत

फोटो-20- फाइल फोटो रामनाथ तिवारी। स्रोत

फोटो-20- फाइल फोटो रामनाथ तिवारी। स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed