फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Armed hermit march out in the city

Fatehpur News: शहर में निकली सशस्त्र सन्यासी पदयात्रा

Fri, 04 Jul 2025 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Armed hermit march out in the city
फतेहपुर। शहर में सशस्त्र संन्यासी पदयात्रा घूमी। संन्यासियों ने जगह-जगह शस्त्र प्रदर्शन किया। करतब देख लोगों ने पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन

मोटेश्वर महादेव मंदिर से पटेल नगर चौराहा तक गुरुवार को संन्यासी पदयात्रा घूमी। यात्रा में शिवशक्ति अखाड़ा प्रमुख और पंचायती अखाड़ा श्रीनिरंजनी के महंत मधुराम महाराज और उनके साथ 21 संन्यासी शामिल हुए। यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया । यात्रा के दौरान जय श्रीराम के नारे लगाए गए और युवाओं ने उत्साह पूर्व यात्रा देखी। इसमें हिंदू युवाओं और संन्यासियों ने करतब दिखाए। करतब में तलवार बाजी, गदा, त्रिशूल, लाठी, फरसा आदि शामिल रहे। यात्रा में संन्यासियों ने समाज में बढ़ती असहमति और विभाजन खत्म करने का आह्वान किया। देश को आगे बढ़ाने के लिए सभी लोगों को एकजुट करने का संदेश दिया। यात्रा के समापन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडे ने कहा कि हिंदू समाज जाग चुका है। सनातन धर्म की रक्षा के हिंदुओं का बच्चा एकजुट है। इसी का प्रमाण का साधु संत शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विजय शंकर मिश्रा, बजरंग दल जिला संयोजक राहुल अग्निहोत्री, भाजपा जिला मंत्री मनोज मिश्रा और पूर्व उत्तरी मंडल अध्यक्ष धनंजय द्विवेदी, शुभम तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed