{"_id":"6a022d346e63c16d5f0db2b4","slug":"apply-for-free-coaching-by-june-5-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-154502-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: निशुल्क कोचिंग के लिए पांच जून तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: निशुल्क कोचिंग के लिए पांच जून तक करें आवेदन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जिले में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत चार स्थानों पर निशुल्क कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया पांच मई से शुरू हो चुकी है और पांच जून तक आवेदन किए जा सकेंगे। अब तक करीब 50 छात्र आवेदन कर चुके हैं।
जिले में राजकीय पुस्तकालय, सुखदेव इंटर कॉलेज खागा, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय खास मऊ खागा और दयानंद इंटर कॉलेज बिंदकी में अभ्युदय कोचिंग केंद्र संचालित हैं। यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से निशुल्क कराई जाती है।
समाज कल्याण अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि अभ्युदय की कक्षाएं एक जुलाई से शुरू होंगी। जेईई और नीट के लिए कक्षा 12 में विज्ञान वर्ग से अध्ययनरत या उत्तीर्ण छात्र पात्र होंगे। यूपीएससी और यूपीपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र या उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। एनडीए के लिए कक्षा 12 में विज्ञान वर्ग से अध्ययनरत या उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र हैं।