फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Anticipatory bail granted to woman and SIM provider in cyber fraud case.

Fatehpur News: साइबर ठगी में महिला और सिम प्रोवाइडर को अग्रिम जमानत मंजूर

Sun, 11 Oct 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Anticipatory bail granted to woman and SIM provider in cyber fraud case.
फतेहपुर। साइबर ठगी के एक मामले में आरोपी महिला सुनीता और सिमकार्ड उपलब्ध कराने वाले युवक संदीप की अग्रिम जमानत अर्जी को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। जिला जज की अदालत ने नौ अक्तूबर को उन्हें विभिन्न शर्तों पर अग्रिम जमानत दी।
विज्ञापन

साइबर थाना पुलिस ने आठ अगस्त को मलवां थाने के तारापुर गांव में छापा मारा था। इस दौरान पुलिस ने साइबर अपराधियों के गिरोह के तीन आरोपी किशन, आशीष और अनीता को पकड़ा था। संदीप और सुनीता सहित कुछ अन्य लोग इस मामले में वांछित थे।
विज्ञापन

सुनीता पर आरोप था कि वह अपनी बहन अनीता व आशीष के साथ मिलकर लोगों को अश्लील फिल्म देखने पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर रुपयों की वसूली करती थी। वहीं, संदीप पर गिरोह को सिम कार्ड उपलब्ध कराने का आरोप था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed