फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Journey home for the festival proves difficult; passengers distressed by long waiting lists on trains.

Fatehpur News: त्योहार पर घर वापसी की राह मुश्किल, ट्रेनों में लंबी वेटिंग से यात्री बेहाल

Mon, 12 Oct 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Journey home for the festival proves difficult; passengers distressed by long waiting lists on trains.
फतेहपुर। त्योहार पर महानगरों से घर लौटने वाले यात्रियों को ट्रेनों में आरक्षित सीट पाने के लिए जूझना पड़ रहा है। दिल्ली और कोलकाता से आने वाली प्रमुख ट्रेनों में स्लीपर से लेकर एसी श्रेणी तक लंबी प्रतीक्षा सूची के चलते यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

त्योहार और छुट्टियों में घर आने की योजना बना रहे लोगों के लिए कंफर्म टिकट मिलना चुनौती बना हुआ है। ऑनलाइन आरक्षण की उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दिल्ली से आने वाली नेताजी एक्सप्रेस के स्लीपर श्रेणी में वेटिंग 97 और थर्ड एसी में 41 चल रही है। वहीं जम्मू मेल के स्लीपर में वेटिंग छह है, जबकि कुछ एसी श्रेणियों में सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

इसी तरह कोलकाता से आने वाली नेताजी एक्सप्रेस के स्लीपर में वेटिंग 109, थर्ड एसी में 60 और सेकंड एसी में 31 दर्ज की गई। हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस के स्लीपर में वेटिंग 58 और थर्ड एसी में 32 है। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को ऐसे में पहले से योजना बनानी पड़ रही है। कंफर्म टिकट नहीं मिलने पर यात्रा की तारीख बदलने या दूसरे साधनों का सहारा लेने की नौबत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं वेटिंग टिकट के भरोसे यात्रा की तैयारी करने वालों को अंतिम समय तक सीट मिलने की चिंता सता रही है। यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे को मांग के अनुरूप अतिरिक्त कोच लगाने या विशेष ट्रेनें चलाने पर विचार करना चाहिए। पीआरओ अमित कुमार ने बताया कि त्योहार पर स्पेशल ट्रेन चलाने की अभी कोई घोषणा नहीं हुई है। मंत्रालय की ओर से घोषणा होते ही इसकी जानकारी सार्वजनिक कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed