फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Another chance to declare undisclosed income

अघोषित आय घोषित करने का एक और मौका

Wed, 29 Jun 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला/फतेहपुर
अमर उजाला/फतेहपुर Updated Wed, 29 Jun 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Another chance to declare undisclosed income
व्यापारियों के साथ बैठक करते अपर आयुक्त आयकर एके पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
आयकर घोषणा योजना 2016 के संबंध में अपर आयुक्त आयकर एके पांडेय ने व्यापारियों और अधिवक्ताओं को विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

आयकर कार्यालय पर अपर आयुक्त ने कहा कि यह योजना केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के निर्देशानुसार एक जून से 30 सितंबर तक ही चलेगी।

अघोषित आय घोषित न करने पर कड़े दंड का प्रावधान है। बताया कि वित्त अधिनियम 2016 के अध्याय नौ के रूप में शामिल आय घोषणा योजना 2016 से उन सभी लोगों, जिन्होंने पहले के वर्षों में सही ढंग से आय की घोषणा नहीं की है, उन्हें इस तरह की अघोषित आय की घोषणा करने का एक मौका मिला है।



 इस मौके पर कौशांबी के आयकर अधिकारी जुनैद अहमद, दिव्या शंकर तिवारी व ऊषा श्रीवास्तव मौजूद रहीं। बैठक में सर्राफा व्यापारी आनंद स्वरूप रस्तोगी, राजेश प्रसाद गुप्ता, अधिवक्ता मोइनउद्दीन, श्रवण कुमार गौड़, राजीव अग्रवाल, केसी पुरवार, जितेंद्र सिंह, राम नरेश साहू, मनोज सिंह, सुधाकर अवस्थी मौजूद रहे। आयकर अधिकारी डीके सिंह ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed