फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Ankita stood first in song competition and Anjali stood first in Sanskrit recitation.

Fatehpur News: गीत प्रतियोगिता में अंकिता और संस्कृत वाचन में अंजलि प्रथम

Tue, 12 Sep 2023 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Ankita stood first in song competition and Anjali stood first in Sanskrit recitation.
फतेहपुर। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में अधीन भाषा विभाग प्रतियोगिता हुई। सोमवार को कक्षा छह से 12 तक के 130 विद्यार्थी संस्कृत गीत, संस्कृत वाचन और संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शामिल हुए। प्रतियोगिता में जिले के 185 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें 55 किन्हीं कारणों से शामिल नही हो सके।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय प्रयागराज के वेद विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार मिश्रा, विशिष्ट अतिथि लालजी यादव, उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन रहे। प्रतियोगिता के आयोजक अध्यक्ष विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी व जिला संयोजक डॉ. यीश नारायण द्विवेदी, सहायक आचार्य व सह संयोजक डॉ. मनीष कुमार दुबे रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती की प्रतिमा में दीप जलाकर हुई। मुख्य अतिथि ने कहा कि संस्कृत भाषा के गौरव से ही राष्ट्र का गौरव है। संस्कृत ही राष्ट्र के अस्मिता की पहचान है।
विज्ञापन

कार्यक्रम अध्यक्ष स्कूल प्रधानाचार्य ने कहा कि देववाणी संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है। चारों वेद, छह वेदांग और दुनिया के 18 पुराण और श्रीमद्भागवत गीता संस्कृत में ही लिखी गई है। गीत प्रतियोगिता में पीसीपी इंटर कॉलेज की अंकिता देवी प्रथम, सुशीला देवी द्वितीय तथा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की प्राची सिंह और महर्षि विद्या मंदिर की छात्रा आस्था सिंह ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कृत वाचन में सरस्वती विद्या मंदिर की अंजलि द्विवेदी प्रथम, आदर्श मिश्रा द्वितीय, महर्षि विद्या मंदिर के छात्र सूर्यकांत अवस्थी व संजय गुप्ता ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर के अंजलि द्विवेदी एवं आदर्श मिश्रा प्रथम रहे। अनमोल सिंह द्वितीय, राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र आदित्य ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने सम्मानित किया।
......................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed