{"_id":"69dfe31300e43865fe07d3b4","slug":"angry-with-his-wife-a-young-man-set-himself-on-fire-at-his-in-laws-house-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-152886-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पत्नी से नाराज युवक ने ससुराल में खुद को लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पत्नी से नाराज युवक ने ससुराल में खुद को लगाई आग
विज्ञापन
बिंदकी (फतेहपुर)। ससुराल पहुंचे युवक ने जब पत्नी को साथ चलने के लिए कहा तो उसने इन्कार कर दिया। इससे नाराज होकर युवक ने पास के ही एक खेत में जाकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। शोर सुनकर किसान दौड़े और आग बुझाकर उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने हालत नाजुक देखकर कानपुर हैलट रेफर कर दिया है।
बांदा जिला बिसंडा थाने के मैलाथू निवासी नफीस (30) शाह की ससुराल बिंदकी कोतवाली के काजीखेड़ा गांव में है। वह पत्नी रूबी और दो बच्चों के साथ ससुराल शादी में शामिल होने 10 अप्रैल को आया था।
शादी के बाद 11 अप्रैल को वलीमा हुआ। वह बुधवार को पत्नी से गांव चलने को कहने लगा पत्नी ने कुछ दिन और रुकने की बात कही। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद के बाद खेत पर युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली। कोतवाल प्रमोद राव ने बताया कि पारिवारिक विवाद का मामला है। घटना की जानकारी नहीं आई है। फिर भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।