{"_id":"662becc05a51b10f7507799b","slug":"angry-due-to-closure-of-road-work-fatehpur-news-c-217-fth1002-114461-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सड़क का काम बंद होने से गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सड़क का काम बंद होने से गुस्सा
विज्ञापन
फोटो-24-रारी-चंदापुर मार्ग का निर्माण पर ठप। संवाद
-रारी-चंदापुर 10 किमी लंबी सड़क का माहभर पूर्व शुरू हुआ था काम
संवाद न्यूज एजेंसी
विजयीपुर (फतेहपुर)। रारी-चंदापुर सड़क का निर्माण एक महीने में ही बंद हो गया। सड़क पर पत्थर डालकर छोड़ दिया गया। इसके बाद काम शुरू न होने से राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इससे क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है।
कई साल बाद रारी-चंदापुर मार्ग के लिए 23 करोड़ बजट आवंटित हुआ। रारी मोड़ से नरौली मोड़ करीब 10 किलोमीटर सड़क का निर्माण होना है। सड़क की चौड़ाई भी बढ़ाई गई है। शासन ने चुनाव के पहले क्षेत्रवासियों को सौगात देने का वादा किया था, लेकिन कार्यदायी संस्था की उदासीनता से एक महीने से काम बंद है। ठेकेदार का कहना है कि किसान अपने खेतों से मिट्टी नहीं लेने दे रहे, जिससे निर्माण में तेजी नहीं आ पा रही है।
बिजली के पोल भी नहीं हुए शिफ्ट
सड़क निर्माण शुरू होने के बाद भी अभी तक बिजली के पोल नहीं शिफ्ट हुए। पोल सड़क निर्माण में बाधा पैदा कर रहे हैं। ठेकेदार का कहना है कि सड़क किनारे से पेड़ और खंभे नहीं हट पा रहे हैं। जिससे काम की रफ्तार कम है। जबकि डीएफओ रामानुज त्रिपाठी का कहना है कि विभागीय स्तर से कोई कार्य लंबित नहीं है। लोक निर्माण विभाग क्या कर रहा है, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
बयान:-
पेड़ और बिजली के पोल सड़क निर्माण में बाधा बन रहे हैं। वन विभाग पेड़ भी नहीं हटा रहा। किसान अपने खेतों के पास से मिट्टी नहीं निकालने के दे रहे हैं। ऐसे में निर्माण बंद करना पड़ा है।-राम आशीष, जेई लोक निर्माण विभाग
........................