फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Anganwadi workers conducted the 'God Bharai' (baby shower) and 'Annaprashan' (first solid food feeding) ceremonies.

Fatehpur News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कराई गोद भराई और अन्न प्राशन की रस्म

Mon, 05 Oct 2026 06:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers conducted the 'God Bharai' (baby shower) and 'Annaprashan' (first solid food feeding) ceremonies.
बिंदकी। फरीदपुर मोड़ स्थित एक गेस्ट हाउस में सोमवार को उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की ओर से गोद भराई एवं अन्न प्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सेवा पूर्ण कर चुकीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर विदाई दी गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हाल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने का काम किया है। इससे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों और महिलाओं से जुड़े दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन कर रही हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में गोद भराई और अन्न प्राशन की रस्म पूरी कराई गई। इसके बाद सेवानिवृत्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर संघ की प्रदेश अध्यक्ष किरण वर्मा, सेवानिवृत्त एडीएम डीके वर्मा, तहसीलदार धीरेंद्र त्रिपाठी, परियोजना अधिकारी मलवां दिनेश प्रजापति, नायब तहसीलदार राहुल कुमार, जिला अध्यक्ष बसंती सोनकर, प्रदेश महामंत्री कमलेश, जिला संगठन मंत्री नीलम वर्मा, स्वाति ओमर, शालिनी श्रीवास्तव, सरोज देवी, जय उमराव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed