{"_id":"69e6751044bcadb5ab06c877","slug":"an-innocent-child-going-to-see-a-wedding-procession-died-after-being-hit-by-a-bullet-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-153213-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बुलट की टक्कर से बरात देखने जा रहे मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बुलट की टक्कर से बरात देखने जा रहे मासूम की मौत
विज्ञापन
हथगाम। गांव में आई बरात देखने जा रहे बच्चे को सोमवार देर शाम तेज रफ्तार बुलट सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चे को परिजन सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना क्षेत्र के सरायं साबा गांव के इस्लामनगर निवासी जीशान अहमद का पुत्र अरशद (6) गांव में आई बरात देखने जा रहा था। इसी दौरान पोस्टमैन के पद पर तैनात खखरेरू निवासी वसीम हथगाम के सेमरा मानपुर पोस्ट ऑफिस से ड्यूटी से बुलट से घर लौट रहा था।
इसी बीच अचानक अरशद सड़क पार करने लगा तभी बुलट की चपेट में आ गया। परिजन और बराती मौके पर पहुंच गए। पोस्टमैन वसीम भी घायल बच्चे को लेकर परिजन के साथ सीएचसी पहुंचा। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि परिजन की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में एक की हालत नाजुक
किशनपुर थाना क्षेत्र के धाता रोड पर गोंदौरा मोड़ के पास सोमवार देर शाम बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में खखेररू थाने के पचीसापर खैरई निवासी इरफान अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक के सवार रक्षपालपुर की ओर से आ रहे थे। हादसे के बाद दूसरी बाइक के सवार के भाग निकले हैं। चौकी प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल एंबुलेंस से भेजा गया है।