फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Amla on renewable ninth tree worship , heard the legend

अक्षय नवमी पर आंवला के वृक्ष की पूजा, कथा सुनी

Sat, 21 Nov 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर Updated Sat, 21 Nov 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
Amla on renewable ninth tree worship , heard the legend
अक्षय नवमी का का पर्व परंपरागत उत्साह और उल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने व्रत रखने के साथ आंवला के पेड़ की पूजा कर कथा सुनी गई।
विज्ञापन



बाद में महिलाओं ने आंवला के पेड़ के नीचे ही भोजन पका कर पुरुषों व बच्चों के साथ प्रसाद लिया। पूजा अर्चना व महिलाओं के देवी गीतों से पूरे दिन माहौल भक्तिमय रहा। मंदिरों में लोगों ने ब्राम्हण को वस्त्र व श्रृंगार का सामान दान किया।


शहर के मोटे महादेवन मंदिर में आंवला के वृक्ष की पूजा करने के लिए शुक्रवार सुबह से ही महिलाआें की टोलियां इकट्ठा होने लगीं। दोपहर तक महिलाओं की खासी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन



महिलाओं ने आंवला के पेड़ के नीचे दीपक जलाकर विधि विधान से पूजा की। इसके बाद महिलाओं ने मंदिर और आंवला के वृक्ष की परिक्रमा कर परिवार की सुख और शांति के लिए भगवान से आशीर्वाद लिया। महिलाओं ने पूजन के साथ पुत्र और पौत्र के मंगलकामना की प्रार्थना की। मंदिरों में ब्रह्मणों को तिलक कर वस्त्र और श्रृंगार का सामान दान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
खागा प्रतिनिधि के मुताबिक नगर में अक्षय नवमी पर्व पर महिलाओं ने आंवला के वृक्ष की पूजा कर परिवार की सुखशांति के लिए कामना की।



नगर के बड़े हनुमान मंदिर, डाक बंगला, मानूकापुरवा, नईबाजार, हरदों, धाता, हथगाम,खखरेरू,किशनपुर आदि कस्बों में महिलाओं ने आंवला के वृक्ष की पूजा के बाद परिवार सहित प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया। पं. परमेश्वर प्रसाद शास्त्री ने बताया इच्छा नवमी पर आवला के वृक्ष के नीचे भोजन करने से घर में सुख समृद्धि आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed