{"_id":"589389144f1c1bda10e8069c","slug":"amid-tight-security-polling-will-mlc","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एमएलसी का मतदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एमएलसी का मतदान
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Fri, 03 Feb 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
अमौली मतदेय स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक विधान परिषद सदस्य के चुनाव को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को मातहतों की बैठक ली। चुनाव में पुलिस को डंडा छोड़कर विवेक का इस्तेमाल करने को कहा गया है। कहा कि मतदाताओं से दुर्व्यवहार की शिकायत आई तो कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव, चुनाव नोडल अधिकारी एएसपी राज कमल यादव व सीओ कपिल देव सिंह ने चुनाव ड्यूटी में लगाए गए पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए। एसपी ने सभी को वक्त पर ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचने को कहा। मतदाता संदिग्ध होने पर तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट को पुलिस कर्मी सूचना दें। वे खुद अपनी ओर से मतदाताओं से बेवजह टोकाटाकी नहीं करेंगे। मतपेटियों को सुरक्षित तरीके से मतदान चार बजे समाप्त होने के बाद विकास भवन लाया जाए।
यहां से सीओ की सुरक्षा मतपेटियां शाम को ही झांसी रवाना कर दी जाए। बता दें जिले के तीन स्कूलों और 11 ब्लाकों में बनाए गए मतदेय स्थलों पर चुनाव संपन्न होगा। दो सैकड़ा पुलिस कर्मी ड्यूटी पर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
उधर, पुलिस अधीक्षक ने बकेवर थाना क्षेत्र के संवेदनशील डारी बुजुर्ग का निरीक्षण किया। गांव के लोगों से बाचतीत की। भ्रमण के दौरान चौडगरा चौकी पहुंचे। वहां पुलिस कर्मियों को चुनाव संबंधी जानकारी दी। इसके बाद जहानाबाद थाना क्षेत्र के स्वर्गीय दिलीप कुमार महाविद्यालय चिल्ली मोड़ पहुंचे। सुरक्षा बलों के ठहरने का जायजा लिया। ग्रामीणों के साथ बैठक की। अमौली के बसफरा गांव का एसपी ने निरीक्षण किया। वहां भी ग्रामीणों से बातचीत कर बेखौफ होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया।