{"_id":"693b164f0b5dc8fb16059bda","slug":"amazing-action-police-did-not-spare-even-minors-and-blind-people-fatehpur-news-c-217-1-fth1015-145435-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: गजब कार्रवाई...नाबालिग और नेत्रहीन को भी पुलिस ने नहीं बख्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: गजब कार्रवाई...नाबालिग और नेत्रहीन को भी पुलिस ने नहीं बख्शा
विज्ञापन
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा कस्बे में एक माह पहले राजनीतिक रंजिश में हुए बवाल के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से 72 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। आश्चर्य की बात यह है कि इनमें एक आठ वर्षीय नाबालिग और एक नेत्रहीन पंकज शर्मा को भी शामिल कर लिया गया है।
घटना के दौरान दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले थे और 12 लोग घायल हुए थे। पुलिस ने उस समय 50 आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था। अब उसी मामले में कार्रवाई करते हुए 72 लोगों को पाबंद किया गया है।
विवाद में हरदौरपुर गांव के रामबली सोनकर और सुरेंद्र सिंह एक पक्ष से, जबकि दूसरे पक्ष से भाजपा के जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह शामिल थे। 24 नवंबर को एसडीएम कोर्ट से जारी हुए सम्मन के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि चौकी पर बैठकर चुनावी रंजिश में कुछ लोगों ने अपने विरोधियों के नाम पुलिस को दे दिए। चौकी प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि प्रकरण की विवेचना दरोगा सुमित तिवारी कर रहे हैं। विवेचना में सही-गलत नाम स्पष्ट हो जाएंगे।