फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   alongwith jayram nagar other areas faced electriccity crisis for 20 hours

जयराम नगर समेत दर्जन भर मोहल्लों की 18 घंटे से बिजली गुल

Wed, 28 Jul 2021 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
alongwith jayram nagar other areas  faced electriccity crisis for 20 hours
फतेहपुर। बारिश में शहर से लेकर गांव तक की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। राधानगर ट्रांसमिशन से सथरियांव उपकेंद्र को आने वाली 33 केवीए लाइन पर पेड़ टूटकर गिर गया। इससे दर्जनभर मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। वहीं, शाह उपकेंद्र की भी बिजली 28 घंटे से बंद है। इस उपकेंद्र से करीब 35 गांव जुड़े हैं।
विज्ञापन

सथरियांव उपकेंद्र की बिजली बंद होने से शहर के जयराम नगर, पीएसी रोड, तपस्वी नगर, ढकौली समेत एक दर्जन मोहल्लों की बिजली बुधवार सुबह चार बजे से बंद है। रात 10 बजे तक आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी है। मलाका प्रधान शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि 20 घंटे से अधिक का समय बीत गया है, लेकिन उपकेंद्र के कर्मचारी फाल्ट सही नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार शहर के आबूनगर, बेरुईहार, शांति नगर उपकेंद्र के 11 केवीए लाइन में फाल्ट हो गया। इससे कई मोहल्लों की बिजली बंद रही। बारिश के कारण रात में लाइनमैन फाल्ट ठीक नहीं कर सके। सुबह होने पर फाल्ट सही हुआ और विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। शाह प्रतिनिधि के अनुसार, राधानगर ट्रांसमिशन से शाह उपकेंद्र को आने वाली 33 केवीए लाइन में मंगलवार शाम पेड़ गिर जाने से आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 घंटे के बाद भी फाल्ट ठीक नहीं हो सका है। इससे कस्बा की पानी टंकी से सप्लाई भी बाधित है। शाह के अलावा गोपालपुर, जैतपुर, दहेली, हनुमानगढ़ी, ककरैहा, मोहनपुर, डुंडरा, महमदपुर, पहाड़पुर, कंजननपुर, काजीपुर, बनरसी, श्यामपुर समेत करीब 35 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है।

सथरियांव उपकेंद्र के एसडीओ पवन कुमार सिंह ने बताया कि 33 केवीए लाइन पर पेड़ गिर जाने से एक पोल भी गिर गया है। इसीलिए बिजली आपूर्ति बाधित है। पोल सही कराया जा रहा है। सही होते ही बिजली आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed