{"_id":"67d5d116da76d3870a0ccc2a","slug":"alleging-murder-family-members-created-a-ruckus-by-keeping-the-dead-body-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-130718-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हत्या का आरोप लगा परिजनों ने शव रख किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हत्या का आरोप लगा परिजनों ने शव रख किया हंगामा
विज्ञापन
विजयीपुर (फतेहपुर)। किशनपुर थाना क्षेत्र के अमनी गांव में नाबालिग प्रेमिका के बाद प्रेमी की मौत के मामले में परिजनों ने लड़की पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम के बाद चौराहे पर शव रखकर हंगामा किया। एसडीएम व सीओ के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
अमनी गांव में 12 मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे किशोरी ने फंदे से लटककर आत्महत्या की थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार अपने खेत पर कर दिया था। करीब तीन घंटे बाद गांव के 20 वर्षीय दिलीप कोरी का शव जंगल में फंंदे से लटकता मिला था। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को परिजन व ग्रामीणों ने विजयीपुर चौराहे पर शव रखकर हंगामा किया। युवक की हत्या के बाद शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाकर लड़की पक्ष पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाया। विरोध प्रदर्शन की खबर पर पुलिस पहुंची। ग्रामीण पुलिस की बात सुनने को तैयार नहीं हुए। एसडीएम अभिनीत कुमार, सीओ बृजमोहन राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। करीब तीन घंटे तक विजयीपुर चौराहे का यातायात बाधित रहा। सीओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जाएगी। जांच में साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।