{"_id":"6ab166f95afde949bb0ea005","slug":"allegations-of-extortion-from-dumper-drivers-complaint-lodged-with-the-dm-fatehpur-news-c-217-1-fth1015-162984-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: डंपर चालकों से वसूली का आरोप, डीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: डंपर चालकों से वसूली का आरोप, डीएम से शिकायत
विज्ञापन
फतेहपुर। बांदा-रायबरेली हाईवे पर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा निवासी डंपर मालिक वीरेंद्र सिंह ने डंपर चालकों से वसूली का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में रायबरेली डीएम से शिकायत की है।
वीरेंद्र सिंह का आरोप है कि सोमवार को रायबरेली के मुंशीगंज के पास एक खनन अधिकारी ने उनके दो डंपर रोके। अधिकारी ने डंपरों को ओवरलोड बताकर कार्रवाई और जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद दोनों चालकों से 52-52 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए।
यह रकम हुसैनगंज क्षेत्र के सातमिल स्थित राजेंद्र फिलिंग स्टेशन के खाते में भेजी गई। पेट्रोल पंप मैनेजर ने बाद में यह रकम लौटाने से इन्कार कर दिया। डंपर मालिक वीरेंद्र का आरोप है कि वसूली के बाद भी दोनों डंपरों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
हुसैनगंज प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि वीरेंद्र सिंह की शिकायत मिली थी, लेकिन मामला रायबरेली क्षेत्र का होने के कारण उन्हें वहां शिकायत करने के लिए कहा गया है।