फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ...all of us say together, Jai Hindi, Jai Hindustan

Fatehpur News: ...सब मिल बोलो, जय हिंदी, जय हिंदुस्तान

Sun, 14 Sep 2025 06:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 06:00 PM IST
विज्ञापन
...all of us say together, Jai Hindi, Jai Hindustan
फोटो-13-मुराइनटोला हनुमान मंदिर में कविता पाठ करते कवि। स्रोत आयोजक
फतेहपुर। शैलेंद्र साहित्य सरोवर की शहर के मुराइनटोला स्थित हनुमान मंदिर में रविवार को काव्य गोष्ठी हुई। इसमें कवि शैलेंद्र कुमार द्विवेदी ने पढ़ा कि भारत माता के माथे की, बिंदी हिंदी अपनी शान। एक बार फिर सब मिल बोलो, जय हिंदी, जय हिंदुस्तान। शुभारंभ कवि केपी सिंह कछवाह ने किया।
विज्ञापन



डाॅ. सत्य नारायण मिश्र ने पढ़ा कि जस पानी का बुलबुला, तस मानुष का तन। नास होत नहिं देर है, यह सब जानत मन। कवि नवीन शुक्ल ने पढ़ा कि हमीं बनकर रहे सबके, कोई अपना न हो पाया। सिसकती ख्वाहिशों का पूर्ण, इक सपना न हो पाया। बहुत गाए गए, हम महफिलों, वीरानों में लेकिन, किसी मन- पृष्ठ पर अब तक, मगर छपना न हो पाया। इस दौरान दिनेश कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार गौड़, डॉ. शिव सागर साहू ने काव्य पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed