{"_id":"6ab1672e5e26ea5aa6016588","slug":"ali-taken-from-jhansi-jail-to-prayagraj-in-police-custody-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-162921-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: झांसी जेल से पुलिस अभिरक्षा में प्रयागराज गया अली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: झांसी जेल से पुलिस अभिरक्षा में प्रयागराज गया अली
विज्ञापन
फ़ोटो-10-कटोघन टोल से निकलती गाड़ियां। संवाद
खागा (फतेहपुर)। माफिया अतीक अहमद का बेटा अली अहमद सोमवार को झांसी जेल से पुलिस अभिरक्षा में प्रयागराज गया। प्रयागराज की अदालत में उसकी पेशी निर्धारित थी। पुलिस अभिरक्षा में अली को लेकर जा रहा काफिला सोमवार सुबह करीब 11.02 बजे कानपुर-प्रयागराज हाईवे स्थित कटोघन टोल प्लाजा से गुजरा।
पुलिस वैन के पीछे अली के छोटे भाई अहजम और रिश्तेदारों की कारें भी प्रयागराज की ओर जा रही थीं। पुलिस ने टोल प्लाजा पर पुलिस वैन से कुछ दूरी पर चल रही स्काॅर्पियो-एन और क्रेटा कार को रोक लिया। स्काॅर्पियो-एन अली का छोटा भाई अहजम चला रहा था। पुलिस कर्मियों ने दोनों वाहनों में सवार अहजम और उसके परिचितों को नीचे उतारकर वाहनों की तलाशी ली।
कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने पुलिस कर्मियों के साथ दोनों वाहनों की तलाशी ली। जांच पूरी होने के बाद दोनों वाहन टोल देकर प्रयागराज की ओर रवाना हो गए। सुरक्षा के मद्देनजर सीओ सतेंद्र त्रिपाठी और सैनी कोतवाली प्रभारी त्रिलोकी नाथ पांडेय भी टोल प्लाजा पर मौजूद रहे।