फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Alcohol wasted, the young man shot himself

शराब के नशे में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

Thu, 02 Jan 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Alcohol wasted, the young man shot himself
बिंदकी (फतेहपुर)। शराब के नशे में युवक ने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिवार वाले दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंचा, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को घटना की सुबह सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना की वजह नशेबाजी को लेकर पारिवारिक कलह बताई जा रही है। घटना मंगलवार देर रात की है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद गांव निवासी स्वर्गीय अर्जुन का बेटा विपिन कुमार उर्फ शेरू (30) बड़ा बेटा था। उसकी दो साल पहले शादी हुई थी। उसे एक साल की बच्ची है। पत्नी निधि ने बताया कि अक्सर शराब के नशे में पति आते थे। कई बार टोकने के बाद भी नहीं मानते थे। इसी बात पर बहस होती रहती थी। पति मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे नशे में घर पहुंचे। वह लोग बरामदे में अलाव ताप रहे थे। कमरे के अंदर से कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज आई। वह शोर मचाकर कमरे की ओर दौड़कर पहुंची। दरवाजे बंद होने के कारण मदद के लिए लोगों को बुलाया गया। दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंचा। जहां खून से लथपथ हालत में विपिन पड़ा था। उसके पास में ही एक तमंचा पड़ा था। रात होने के कारण पुलिस को सूचना नहीं दी। पत्नी की ओर से पुलिस को सुबह साढ़े दस बजे सूचना दी गई। पुलिस मौके पर जांच को पहुंची। विपिन बाहर रहकर कमाता था। पुलिस को दाहिनी कनपटी में गोली मारकर जान देने की कार्रवाई की। डाक्टर ने शव का एक्सरे कराया। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में गोली बाएं ओर से लगने और दाहिनी ओर निकलने की बात सामने आई। जिससे भ्रम के हालात पैदा हो गए। गोली कनपटी में लगने की वजह से प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का होना पोस्टमार्टम में माना गया है। कोतवाल नंदलाल सिंह ने बताया कि मामले में तमंचा बरामदगी की एफआईआर मृतक विपिन पर की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक जांच की जाएगी। गोली मारने वाला बाएं हाथ का इस्तेमाल करता होगा। तभी बाए तरफ कनपटी में गोली मारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed