Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Former legislator's son Akshay Block chief

पूर्व विधायक के बेटे अक्षय बने ब्लाक प्रमुख

Sat, 10 Mar 2018 12:13 AM IST
fatehpur
fatehpur Updated Sat, 10 Mar 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Former legislator's son Akshay Block chief
हसवा ब्लाक प्रमुख को प्रमाण पत्र देते डीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 ब्लाक प्रमुख पद के उपचुनाव में शुक्रवार को पूर्व विधायक आनंद लोधी के बड़े बेटे अक्षय लोधी ने बाजी मारी। उन्होंने सपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख इंद्रसेन यादव के भाई सुरेंद्र को तीन वोट से हराया। विजेता घोषित होते ही समर्थक खुशी से झूम उठे। ब्लाक परिसर में ही नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख को मालाओं से लाद दिया गया। चुनाव में ब्लाक प्रमुख की यह सीट सपा के खाते में थी।
विज्ञापन



कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ब्लाक परिसर में सुबह 11 बजे मतदान शुरू हुआ। दोनों प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ मतदान स्थल पर डटे थे। उनके सहयोगी निजी वाहनों से क्षेत्र पंचायत सदस्यों को ब्लाक परिसर तक ले आए। सभी बीडीसी सदस्यों को गेट पर ही प्रपत्रों से मिलान करने के बाद ही एक-एक कर भीतर जाने दिया गया। टेक्सारी के बीडीसी अखिलेश की दो साल पहले एक दुर्घटना में कमर टूट गई थी। वह अभी चल नहीं पाते हैं। उप चुनाव में अपने सहयोगी के सहारे मतदान करने पहुंचे। दोपहर एक बजे तक 50 फीसदी मतदान हो गया। ढाई बजे शत प्रतिशत मतदान हो गया। तीन बजे से मतगणना शुरू हुई। चुनाव अधिकारी डॉ. इंद्रराज सिंह व उप कृषि निदेशक जीसी कटियार ने मतपत्रों की गिनती पूरी कराई। इसमें सभी 98 बीडीसी सदस्यों ने मतदान किया। डीएम कुमार प्रशांत व एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने ब्लाक में आकर जीत की औपचारिक घोषणा की।
विज्ञापन



डीएम ने बताया कि अक्षय लोधी को 49 व सुरेंद्र सिंह यादव को 46 मत मिले हैं। तीन वोट अवैध निकले। डीएम ने विजेता अक्षय लोधी को प्रमाणपत्र दिया। जुलूस और होहल्ले से बचाने के लिए सीओ एसपी मलिक ने अक्षय लोधी को सुरक्षा बल के साथ उनके आवास तक पहुंचाया। आवास में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ विजय का जश्न मनाया। नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख के पिता पूर्व विधायक आनंद लोधी को फोन पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed