फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Akhilesh's convoy arrived, traffic disrupted

Fatehpur News: पहुंचा अखिलेश का काफिला, यातायात हुआ बाधित

Fri, 18 Aug 2023 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh's convoy arrived, traffic disrupted
फतेहपुर/बहुआ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार शाम पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन पहुंचे। पुलिस छावनी में तब्दील निरीक्षण भवन में राष्ट्रीय अध्यक्ष की एक झलक पाने के लिए सपाइयों का जमघट रहा, लेकिन पुलिस ने परिसर के अंदर किसी को फटकने नहीं दिया। डाक बंगले में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पूर्व विधायक वीर अभिमन्यु सिंह उर्फ वीरन यादव, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव पूरा समय मौजूद रहे।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दो लोक जागरण अभियान रथों के साथ ठीक 5:30 बजे डाक बंगले पहुंचे। उनके साथ वाहनों का बड़ा काफिला रहा। इस दौरान वीआईपी रोड और जीटी रोड पर यातायात बाधित रहा। करीब एक घंटे विश्राम के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ. अशोक पटेल के आवास पहुंचे। यहां से पार्टी नेता हाजी रजा के घर पूर्व चेयरमैन नजाकत खातून से मिलने गए। यहां से निकलने के बाद सदर विधायक चंद्रप्रकाश लोधी के आवास में कुछ समय बिताने के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव के आवास में चाय नाश्ता किया। अंत में नगर पालिका चेयरमैन राजकुमार मौर्य एडवोकेट के घर में चाय के बाद डाक बंगले में रात्रि विश्राम किया। उधर, गुरुवार को मुस्लिम इंटर काॅलेज में लोक जागरण अभियान के तहत दो दिवसीय बूथ प्रभारी प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव मुख्य अतिथि रहे। काॅलेज गेट पर कार्यक्रम के दौरान ताला बंद रहा। पार्टी से जारी परिचय पत्र देखने के बाद ही कार्यकर्ताओं को प्रवेश दिया गया। उधर, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बांदा से फतेहपुर रथ से जाते समय मुत्तौर, बहुआ, लादिगंवा और दसवांमील में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन


इनसेट
बारिश से भीड़ हुई तितर-बितरसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को देखने के लिए पीडब्ल्यूडी के बंगले के बाहर जुटी भीड को बारिश में भगाया। पुलिस के प्रयास से गेट घेरे कार्यकर्ताओं की भीड़ बारिश शुरू होते भागने लगी। देखते ही देखते गेट पूरी तरह सूना पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......................
इनसेट
गेट के बाहर 13 मिनट खड़े रहे एसडीएम
सपा के लोक जागरण अभियान के तहत बूथ प्रभारी प्रशिक्षण स्थल मुस्लिम इंटर काॅलेज गेट में ताला बंद होने से 13 मिनट तक एसडीएम को बाहर खड़े रहना पड़ा। चालक के बार-बार हार्न बजाने के बावजूद गेट खोलने कोई नहीं पहुंचा। सूचना मिलने पर सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव स्वयं गेट खुलवाने पहुंचे। इसके बाद एसडीएम का वाहन काॅलेज परिसर में प्रवेश कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed