{"_id":"672d1509353d9a2c37096974","slug":"agreement-of-three-properties-in-the-name-of-akku-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-123972-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: तीन संपत्तियों का अक्कू के नाम एग्रीमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: तीन संपत्तियों का अक्कू के नाम एग्रीमेंट
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद पकड़े गए दिलीप सैनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी आलोक उर्फ अक्कू तिवारी के कोतवाल ने बयान दर्ज किए हैं। पुलिस के दर्ज किए बयान के मुताबिक तीन संपत्तियों का अक्कू तिवारी के नाम पर एग्रीमेंट हुआ था।
सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौली स्थित यार्ड में पत्रकार दिलीप सैनी की 30 अक्तूबर की रात चाकू, सरिया से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मामले में सात आरोपी कुल पकड़े जा चुके हैं। नामजद जांटी व सुभाष पांडेय फरार हैं। कोर्ट में सुभाष पांडेय की आत्मसमर्पण की एप्लीकेशन भी पड़ी है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने पुलिस मुठभेड़ में बुधवार को पकड़े गए मुख्य आरोपी अक्कू तिवारी का बयान दर्ज किया है। अक्कू के नाम पर बिंदकी खजुहा मार्ग पर 50 लाख की प्रापर्टी का एग्रीमेंट हुआ था।
इसके अलावा अक्कू के भाई अन्नू के नाम पर हसवा में एक बीघा एक बिस्वा जमीन का एग्रीमेंट, कबरहार की भूमि पर भी हिस्सेदारी थी। कुछ दिनों से भिटौरा बाईपास पर दिलीप ने पत्नी के नाम पर कुछ भूमि खरीदी थी। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों के बयान लिए गए हैं। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।