{"_id":"68fd142448b17296180bca33","slug":"after-tilak-dowry-demands-were-made-and-the-marriage-was-broken-when-it-was-not-met-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-142855-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: तिलक के बाद रखी दहेज की मांग, पूरी न होने पर तोड़ी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: तिलक के बाद रखी दहेज की मांग, पूरी न होने पर तोड़ी शादी
विज्ञापन
फतेहपुर। तिलक होने के बाद वर पक्ष ने दहेज में लाखों रुपये और गाड़ी की मांग पूरी न होने पर शादी तोड़ दी। लड़की के पिता ने इसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की पुत्री की शादी कल्यानपुर थाना क्षेत्र के महरहा गांव के मंजीत उर्फ मंझिल से तय हुई थी। पीड़ित पक्ष ने बताया कि वरीक्षा, गोदभराई और तिलक की रस्में सितंबर में पूरी कर दी गई थीं।
इसके बाद मंजीत, उनके पिता और परिवार ने शादी में पांच लाख नकद और एक बाइक की मांग की। आरोप है कि बाद में यह मांग बढ़कर 10 लाख रुपये, 10 तोला सोना और 12-13 लाख रुपये की चार पहिया गाड़ी तक पहुंच गई।
विज्ञापन
मांग पूरी न होने पर लड़के पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। लड़की के पिता ने बताया कि शादी टूटने के बाद खर्च की रकम भी वापस नहीं की गई और गाली-गलौज के साथ घर से भगा दिया गया। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने कहा कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।