{"_id":"684dbe47315277f20c0d00f0","slug":"after-the-plane-crash-people-are-scared-of-air-travel-akhilesh-fatehpur-news-c-22-1-sknp1018-106482-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमान हादसे के बाद हवाई यात्रा करने से डरने लगे लोग: अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विमान हादसे के बाद हवाई यात्रा करने से डरने लगे लोग: अखिलेश
Sat, 14 Jun 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव के घर पहुंचकर अंतिम विदाई दी। परिजनों को दुख की घड़ी में सांत्वना दी। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि छोटे सिंह यादव पार्टी के संस्थापक सदस्य थे। बुरे वक्त में भी नेताजी से दूर न होने वालों में उनकी गिनती थी। कहा कि अब तो हवाई यात्रा करने से भी लोगों को डर लगने लगा है।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार दोपहर में पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने पुष्प अर्पित कर परिजनों को सांत्वना दी। छोटे सिंह के पुत्र मोहन यादव व बेटियों को दुख की घड़ी में साथ रहने का भरोसा दिया। बाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि छोटे सिंह यादव का हमेशा के लिए जाना पार्टी को बड़ी क्षति है। वह ऐसे गिनेचुने नेताओं में थे, जो सपा से कभी दूर नहीं हुए।
पत्रकारों से वार्ता में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में चूक कहां हुई, इसका जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि विमान हादसा दुखद है। अब विमान में यात्रा करने से लोगों को डर लगने लगा है। जहां तक यूपी की बात है, तो भ्रष्टाचार हावी है। किसान परेशान है, बिजली नदारद है और युवा नौकरी के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होने कहा कि वह जातिगत जनगणना के पक्ष में हैं। कहा कि यह वक्त सवालों के जवाब देने का नहीं है यहां वह गम में शरीक होने आए हैं। उनके साथ जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, डॉ. नवलकिशोर शाक्य, महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा आदि थे।
अन्ना गोवंशो का झुंड देख रस्सी से की सुरक्षा : अखिलेश यादव के काफिले के पटेल पार्क पानी की टंकी के पास से निकाला गया। वहां गोवंशों की झुंड होने से पुलिस ने आनन-फानन में रस्सी मंगवाकर पालिका कर्मियों को पकड़वाकर खड़ा किया। तब कहीं सुरक्षा की जा सकी।