फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   After the cab robbery, the bad guy reclaims the city again

Fatehpur News: कैब लूट के बाद बदमाश फिर शहर को लौटे

Wed, 07 May 2025 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
After the cab robbery, the bad guy reclaims the city again
थरियांव। ओला कैब लूटने के बाद ब्रेजा कार सवार बदमाश करीब छह किलोमीटर प्रयागराज की ओर जाने के बाद अंडरपास से शहर की ओर मुड़े हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कार नंबर की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन

प्रयागराज के आसेपुर सैदाबाद निवासी विकास कुमार ओला कैब से शहर में सवारियों को छोड़कर रविवार रात लौटे। रात करीब 11 बजे धर्मदासपुर और बड़ौदा स्वरोजगार संस्थान के बीच उनके साथ लूट हुई थी। ब्रेजा कार सवार नकाबपोश बदमाश तमंचा सटाकर विकास की ओला कैब, मोबाइल व नकदी छीन ले गए थे। पुलिस ने एकारी मोड़ से लेकर खागा सीमा तक के 20 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। पश्चिमी बाईपास पर होटल के फुटेज में ब्रेजा कार महिचा मंदिर अंडरपास से मुड़कर जाती दिखी है। लूट के बाद करीब छह किलोमीटर तक लुटेरे प्रयागराज की ओर गए। इसके बाद फिर शहर की ओर लौट आए हैं। वारदात की जांच में सर्विलांस, एसओजी, इंटेलीजेंस व थाना पुलिस की दो टीम जांच में जुटी हैं। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बहुत ही जल्द लुटेरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed