फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   After strangling his girlfriend with a scarf, he threw her body in a flooded field.

Fatehpur News: दुपट्टे से प्रेमिका का गला घोंटकर हत्या के बाद पानी भरे खेत में शव फेंका

Mon, 02 Mar 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
After strangling his girlfriend with a scarf, he threw her body in a flooded field.
फोटो-15-घटनास्थल पर जांच करते सीओ सिटी व फॉरेंसिक टीम। संवाद
हुसैनगंज (फतेहपुर)। दुपट्टे से प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या के बाद शव खेत में बने गड्ढे में फेंककर प्रेमी भाग निकला। फॉरेंसिक टीम और पुलिस को युवती के शरीर पर कई चोट के निशान भी मिले हैं। ऐसे में हत्या से पहले दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का करीब दो वर्ष से हथगाम थाना क्षेत्र के पट्टीशाह कुर्मिन का पुरवा निवासी कोमल पटेल के साथ प्रेम प्रसंग था। युवती की युवक के पड़ोसी गांव में रिश्तेदारी है। यहां युवती के आने-जाने से दोनों में संपर्क हो गया और फिर मोबाइल पर बातें होने लगीं। हालांकि कुछ समय से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। युवती ने 23 फरवरी को महिला थाने में आरोपी कोमल के खिलाफ शिकायत की थी।
विज्ञापन

इसमें आरोप लगाया था कि उसे कोमल ने शादी का झांसा देकर प्रेमजाल फंसाया और शारीरिक शोषण किया। इस बीच उससे 60 हजार रुपये भी लिए थे। उसने रुपये नकद और ऑनलाइन दिए थे। शिकायत में बताया था कि परदेस में कमाने वाले भाई उसके खाते में रुपये भेजते थे। परिजन को जरूरत पड़ी तो उसने युवक से रुपये मांगे थे। युवक ने रुपये देने और शादी से इन्कार कर दिया। साथ ही जातिसूचक शब्द भी बोले थे। आत्महत्या के लिए भी उकसाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला थानाध्यक्ष संगीता के मुताबिक पुलिस ने युवक से फोन नंबर पर बात की थी। इस पर युवक ने पुलिस को बाहर होने की बात कही। लौटने के बाद युवती से शादी करने की बात कही थी। इसके बाद दोबारा युवती थाने नहीं आई।
इधर युवती शनिवार रात घर से गायब हो गई। गांव से दो किलोमीटर कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बिलंदा मकनपुर के पास राजकरन के खेत में रविवार सुबह 11 बजे युवती का शव पड़ा मिला। शव पानी भरे गहरे गड्ढे में पड़ा था। खेत पर गड्ढा मिट्टी खोदाई से हुआ था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को गड्ढे से बाहर निकाला। युवती के गले में दुपट्टा कसा था। चेहरे और शरीर पर अन्य जगहों पर चोट के निशान थे। क्षेत्र में शव मिलने की खबर फैलने के करीब दो घंटे बाद युवती के पिता मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।


सीओ प्रमोद शुक्ला, फॉरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस को बालों को बांधने वाला जूड़ा शव से करीब 30 फीट दूर मिला। पिता ने बेटी की हत्या कर शव गायब करने की पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि कोमल पटेल व अन्य के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। युवती की प्रेमी से शादी और लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। प्रथम दृष्टया दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म की पुष्टि होगी तो धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

फोटो-15-घटनास्थल पर जांच करते सीओ सिटी व फॉरेंसिक टीम। संवाद

फोटो-15-घटनास्थल पर जांच करते सीओ सिटी व फॉरेंसिक टीम। संवाद

फोटो-15-घटनास्थल पर जांच करते सीओ सिटी व फॉरेंसिक टीम। संवाद

फोटो-15-घटनास्थल पर जांच करते सीओ सिटी व फॉरेंसिक टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed