{"_id":"679bcd67abfdc2718a0f030a","slug":"after-measurement-the-woman-was-dragged-and-beaten-on-the-hinges-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-128505-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: पैमाइश के बाद कब्जे पर महिला को घसीटकर पीटा, पीड़ित पक्ष बोला- कार्रवाई नहीं की गई, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: पैमाइश के बाद कब्जे पर महिला को घसीटकर पीटा, पीड़ित पक्ष बोला- कार्रवाई नहीं की गई, जांच शुरू
Fri, 31 Jan 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:35 AM IST
सार
Fatehpur News: वायरल वीडियो में सुनीता को तीन-चार महिलाएं बाल पकड़कर पीटते नजर आ रही है। वीडियो वायरल की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि वह डायवर्जन ड्यूटी पर हैं। शिकायती पत्र उन्हें नहीं मिला है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहपुर जिले में टीम की पैमाइश के बाद कब्जे के विवाद में एक महिला को दूसरे पक्ष की महिलाओं ने घसीटकर पीटा। मामले की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कार्रवाई नहीं की गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर कला निवासी जयकरन की पत्नी सुनीता ने बताया कि घर के पीछे भूमि पर पड़ोसी परिवार की नीयत बिगड़ी है।
विज्ञापन
भूमि पर निर्माण का परिवार विरोध करता है। उसने समाधान दिवस में शिकायत की थी। शिकायत पर दोनों पक्षों के सामने राजस्व व पुलिस टीम ने जांच कर उसे कब्जा दिलाया था। भूमि पर गुरुवार शाम निर्माण के ईंट रखवा रही थीं। इसी दौरान दूसरे पक्ष की तीन से चार महिलाएं पहुंचीं। एक व्यक्ति के ललकारने पर महिलाओं ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
शिकायती पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी
भूमि पर घसीटकर लात-घूसों से पीटा। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में सुनीता को तीन-चार महिलाएं बाल पकड़कर पीटते नजर आ रही है। वीडियो वायरल की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि वह डायवर्जन ड्यूटी पर हैं। शिकायती पत्र उन्हें नहीं मिला है। शिकायती पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन